दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मानहानि के मुकदमे में समन भेजा है। आरोप है कि अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भाजपा नेताओं के खिलाफ एक ट्वीट पोस्ट किया था जिसके लिए भाजपा नेताओं ने मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है। अब इस मामले में उन्हें 7 अगस्त से पहले कोर्ट ने पेश होने के लिए समन भेजा है।