फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: राष्ट्रीय प्राणी उद्यान का समर वेकेशन प्रोग्राम संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। राष्ट्रीय प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) में आयोजित समर वेकेशन प्रोग्राम शनिवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। 21 मई से 4 जून तक दो चरणों में आयोजित कार्यक्रम में 35 स्कूलों के 102 छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण जागरूकता, वन्यजीव संरक्षण और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना था। दो सप्ताह तक चले कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने जैव विविधता, वन्यजीव व्यवहार, प्रकृति फोटोग्राफी और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर जानकारी दी। साथ ही पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग, फोटोग्राफी, स्लोगन लेखन और निबंध प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। प्रत्येक प्रतियोगिता में जूनियर और सीनियर वर्ग में तीन तीन पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम के दौरान चिड़ियाघर प्रशासन ने बच्चों को प्रकृति और वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें