फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो शातिर बहनों की करतूत: इस तरह युवाओं की जिंदगी को करती थीं खोखला, पॉलिथीन खुली तो हैरान रह गई पुलिस

Tue, 26 Jul 2022 10:48 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

एक टीम गठित कर पुलिस ने सुल्तानपुरी में रहने वाली दोनों बहनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से इंजेक्शन और सीरिंज बरामद कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्तानपुरी पुलिस ने युवाओं को नशे के लिए इंजेक्शन बेचने वाली दो बहनों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने भारी मात्रा में नशे के इंजेक्शन और सीरिंज जब्त किए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर धंधे में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुल्तानपुरी निवासी मनदीप, परनीत कौर और विकास के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से 214 सीरिंज और 214 इंजेक्शन जब्त किये हैं। पुलिस अधिकारियों ने जिले में नशे का सामान को बेचने पर रोक लगाने के लिए सभी थाना पुलिस को निर्देश दिया था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि कुछ लोग नशा करने वाले युवाओं को इंजेक्शन और सीरिंज बेचते हैं। 

सुल्तानपुरी थाना प्रभारी सुखबीर मलिक के नेतृत्व में पुलिस ऐसे लोगों की पहचान करने में जुट गई। हवलदार जगदीप को इस धंधे में लिप्त विकास के बारे में जानकारी मिली। सोमवार को पुलिस ने विकास को रंगेहाथ पकड़ लिया। पुलिस को उसके पास एक पॉलिथीन मिली। उसमें दस इंजेक्शन मिले।
विज्ञापन

उससे पूछताछ में इस धंधे में दो बहनों के शामिल होने की बात सामने आई। एक टीम गठित कर पुलिस ने सुल्तानपुरी में रहने वाली दोनों बहनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से इंजेक्शन और सीरिंज बरामद कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें