फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 करोड़ ठगी का मामला: बतौर फिल्म निर्माता निकिता व सोफिया से मिला था सुकेश, EOW ने दोनों से की पूछताछ

Tue, 27 Sep 2022 12:42 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि निकिता ने पूछताछ में बताया कि उसकी दो मौकों पर आरोपी सुकेश चंद्रशेखर से दिल्ली की तिहाड़ जेल में बने उसके कार्यालय में मुलाकात हुई थी।
विज्ञापन
Nikki Tamboli, Sophia Singh and sukesh - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मॉडल निकिता तंबोली और सोफिया सिंह को दक्षिण भारतीय फिल्म निर्माता बताकर सुकेश से जेल में मिलवाया गया था। 200 करोड़ की ठगी मामले में पुलिस ने शनिवार को निकिता और सोफिया सिंह से पूछताछ की। साथ ही शाखा की टीम दोनों को लेकर तिहाड़ जेल पहुंची थी। वहां पर दोनों से पूछताछ कर जानकारी हासिल करने की कोशिश की गई कि वह सुकेश से किस जेल में मिली और दोनों जेल के भीतर कैसे गई थीं।  

विज्ञापन


अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि निकिता ने पूछताछ में बताया कि उसकी दो मौकों पर आरोपी सुकेश चंद्रशेखर से दिल्ली की तिहाड़ जेल में बने उसके कार्यालय में मुलाकात हुई थी। उसने बताया कि पिंकी ईरानी ने सुकेश को दक्षिण भारतीय फिल्म निर्माता बताकर उससे मुलाकात करवाई थी और उसने बताया था कि वह उनके साथ फिल्म करना चाहते हैं। पिंकी ने उसका नाम शेखर बताया था और कहा था कि वह किसी घोटाले की वजह से जेल में बंद हैं। 

शनिवार को पूछताछ के बाद शाखा की टीम निकिता तंबोली और सोफिया सिंह को लेकर तिहाड़ के जेल नंबर एक में पहुंची। वहां पहुंचने के बाद पुलिसकर्मियों ने उनसे यह जानने की कोशिश की कि उनकी सुकेश से कहां मुलाकात हुई थी। दोनों जेल के भीतर कैसे पहुंचे थे और उनकी सुकेश से कहां मुलाकात हुई। दोनों ने बताया कि उनकी तिहाड़ जेल संख्या एक में सुकेश से मुलाकात हुई थी और वह गेट संख्या तीन से जेल के भीतर पहुंची थीं।  
विज्ञापन


पूछताछ में पता चला कि सुकेश ने तिहाड़ की बैरक को अपना कार्यालय बताया था। मिलने के बाद अभिनेत्रियों को उपहार भी दिया गया था और उनके बैंक खाते में पैसे जमा करवाए गए थे। सूत्रों का कहना है कि सुकेश को क्राइम ब्रांच ने साल 2017 में एआईएडीएमके गुट के नेता टीटीवी दिनाकरण व वीके शशिकला को चुनाव आयोग से दो पत्ती चुनाव चिह्न दिलाने के एवज में 50 करोड़ की ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया था। 

साल 2018 में पिंकी ने मॉडल निकी तंबोली, चाहत खन्ना व सोफिया सिंह को बारी-बारी से जेल में लाकर सुकेश से मिलवाई थी। निकी बिग बॉस सीजन 14 में प्रतिभागी रही है। उसे सुकेश ने साढे तीन लाख रुपये की गुच्ची का बैग गिफ्ट किया था। तीनों को वह अपनी फिल्मों में काम देने और बड़ी कंपनियों में विज्ञापन भी दिलाने का आश्वासन देकर दोस्ती करने की कोशिश की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें