रैगिंग पर यहां करें संपर्क
- कॉलेजों में शिकायत पेटी की व्यवस्था
- 24 घंटे का एंटी रैगिंग हेल्पलाइन नंबर : 180-1805522
- नाॅर्थ कैंपस संयुक्त कंट्रोल रूम का नंबर : 011-27667221
- साउथ कैंपस संयुक्त कंट्रोल रूम का नंबर : 011-24119832
- पुलिस कंट्रोल रूम (उत्तरी जिला) : 011-23818614
- 112 नंबर पर पीसीआर वैन को फोन करें
- हिम्मत एप का प्रयोग करें, कैंपस सिक्योरिटी व्हीकल, एसएचओ मौरिस नगर नंबर 8750870128
- यूजीसी मॉनिटरिंग एजेंसी 09818044577
सादे कपड़ों में महिला पुलिस की रहेगी तैनाती
छात्रों के डर को खत्म करने के लिए कॉलेज के बाहर और डीयू के समूचे हिस्से में सादे कपड़ों में महिला पुलिस की तैनाती रहेगी। दिल्ली पुलिस कैंपस में अन्य स्थानों के साथ ही संवेदनशील स्थानों पर नजर रखेगी। कॉलेजों में बाहर के व्यक्तियों पर पूर्ण तरीके से रोक रहेगी। हॉस्टल में बाहर के छात्रों को चेक करने के लिए नियमित और औचक निरीक्षण भी किया जाएगा।