फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: स्कूलों में ईमानदारी का पाठ पढ़ेंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने स्कूलों को 26 अक्तूबर से 1 नवंबर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान विद्यार्थियों को ईमानदारी, सत्यनिष्ठा और नैतिक मूल्यों का पाठ पढ़ाया जाएगा। इस वर्ष की थीम समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा रखी गई है। सीबीएसई ने स्कूलों से कहा है कि वे इस सप्ताह को केवल औपचारिक आयोजन तक सीमित न रखें। ऐसी गतिविधियां कराई जाएं जिनसे विद्यार्थियों के व्यवहार और सोच पर सकारात्मक प्रभाव पड़े। स्कूलों में इस थीम से जुड़े बैनर और पोस्टर लगाए जाएंगे। विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को ईमानदारी की शपथ दिलाई जाएगी। सभी को केंद्रीय सतर्कता आयोग के ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध ई-प्लेज लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें