पीड़ित चंद्रपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है सीकरी स्थित निजी स्कूल में पीटीआई शिक्षक हैं। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे वह स्कूल जा रहे थे। इस दौरान उनकी बाइक में एक कार ने टक्कर मार दी। इससे पहले वह कुछ समझ पाते कार से कुछ युवक लाठी-डंडे व लोहे की रॉड लेकर बाहर आए और उन पर हमला कर दिया। आरोपियों के पास हथियार के रूप में देसी कट्टा भी था।
एक युवक ने देशी कट्टे के बट्ट से उनके मुंह पर हमला किया था। हमला करने वालों में से कुछ छात्रों को पीड़ित पहचानता है। कुछ दिन पहले स्कूल में ड्रेस पहनकर नहीं आने पर उन्होंने एक छात्र को टोंका था। इसी बात से नाराज होकर आरोपियों ने उनकी उपर हमला किया है। शिक्षक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।