फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: पिटाई का बदला लेने के लिए छात्रों को चाकू मारे, छह को पकड़ा; दो गुटों की झड़प में पांच हुए थे घायल

Tue, 21 Mar 2023 09:35 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

तीन दिन पहले घायल हुए छात्रों के समूह ने छात्र सौरव उर्फ पिंकी (18) की बाइक पर स्टंट करने के कारण पिटाई कर दी थी। इसका बदला लेने के लिए सौरव ने दोस्तों को इकट्ठा कर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर में स्कूल के बाहर छात्रों के दो गुटों में हुई झड़प के मामले में पुलिस ने पांच नाबालिगों समेत छह छात्रों को पकड़ लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने सोमवार देर रात तक छापा मारकर आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिए है। सभी आरोपी खजूरी खास स्कूल में 12वीं के छात्र हैं। 
विज्ञापन


तीन दिन पहले घायल हुए छात्रों के समूह ने छात्र सौरव उर्फ पिंकी (18) की बाइक पर स्टंट करने के कारण पिटाई कर दी थी। इसका बदला लेने के लिए सौरव ने दोस्तों को इकट्ठा कर वारदात को अंजाम दिया। सभी घायल छात्र केशव, विनय, जीतू, रोहित और हिमांशु उर्फ लक्की तुकमीरपुर, करावल नगर विद्यालय के छात्र हैं। इनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना को सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया गया था।

संयुक्त आयुक्त छाया शर्मा ने बताया कि दोनों गुट एक ही समुदाय के हैं। सोमवार को 12वीं का राजनीति शास्त्र की परीक्षा थी। तुकमीरपुर करावल नगर और सर्वोदय बाल विद्यालय, खजूरी खास का सेंटर दयालपुर, नेहरू विहार विद्यालय में था। परीक्षा समाप्त होने के बाद दोपहर 2:30 बजे दो गुट भिड़ गए। एक समूह ने तुकमीरपुर, करावल नगर विद्यालय के केशव (19), विनय (18), जीतू (18), रोहित (18) और हिमांशु उर्फ लक्की (18) को चाकू मार दिए। केशव और हिमांशु की हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन


पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। सीसीटीवी की पड़ताल के बाद सौरव के अलावा पांच अन्य नाबालिग छात्रों को दबोच लिया गया। सौरव ने बताया कि तीन दिन पहले वह बाइक पर दयालपुर बस स्टैंड के पास जा रहा था। इस बीच घायल हुए लड़कों के समूह ने उसे रोक लिया। वहां घूमने का कारण पूछने पर सौरव ने वहीं घूमने की बात कही। इस बात पर लड़कों ने सौरव की पिटाई कर दी। उसने जगप्रवेश चंद अस्पताल में इलाज करवाया। पिटाई का बदला लेने के लिए सौरव ने स्कूल के लड़कों को सोमवार इकट्ठा किया और वारदात अंजाम दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें