फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलगोटिया कॉलेज पर पीएसी तैनात

Thu, 24 Jul 2014 05:22 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित गलगोटिया कॉलेज के बाहर बृहस्पतिवार सुबह से छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन


छात्रों का ये प्रदर्शन कॉलेज के अकस्मात लिए गए निर्णय के विरोध में है। दरअसल इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट कॉलेजों में एक बड़े नाम के रूप में मशहूर गलगोटिया कॉलेज प्रशासन ने अचानक से फीस बढ़ा दी है।

फीस बढ़ाने की खबर मिलते ही छात्रों में रोष में उत्पन्न हो गया और सभी छात्रों ने मिलकर कॉलेज के बाहर फीस कम करने को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

हालात को बेकाबू होता देख कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को बुला लिया जिसके बाद से वहां पीएसी बल तैनात है।

इस वक्त छात्रों और कॉलेज प्रशासन के बीच सुलह करने के लिए बैठक जारी है। ताजा जानकारी मिलने तक बैठक से कोई फैसला नहीं हो पाया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें