फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: अव्यवस्थाओं के खिलाफ छात्राओं का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में छात्राओं ने हॉस्टल और परिसर की खराब व्यवस्थाओं के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। छात्राएं प्रिंसिपल कार्यालय के बाहर एकत्र हुईं और नारेबाजी करते हुए भोजन, स्वच्छता, पानी और सुरक्षा से जुड़ी गंभीर समस्याओं को उठाया। प्रदर्शन कर रहीं छात्राओं का कहना है कि हॉस्टल की मेस में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता बेहद खराब है। आरोप है कि इन समस्याओं को लेकर कई बार कॉलेज प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इस मुद्दे पर फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (फायमा) ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक डॉ. रोहन कृष्णन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि देश के प्रमुख मेडिकल संस्थान में इस तरह की स्थिति अस्वीकार्य है। इस संबंध में कॉलेज प्रशासन का पक्ष जानने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें