जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रों के निलंबन को लेकर विरोध थमता नजर नहीं आ रहा है। शुक्रवार शाम को जामिया में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कुलपति को छात्रों के विरोध का सामना करना पड़ा।
छात्रों ने कुलपति के बयान की निंदा की। ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन के अनुसार कई विभागों में छात्रों और शिक्षकों ने प्रशासन की कार्रवाई के विरोध में कक्षाओं के बहिष्कार की घोषणा की है।
विश्वविद्यालय असहमति को दबाने का प्रयास कर सकता है। कोई भी संस्थान प्रतिरोध की भावना को कुचल नहीं सकता है। जामिया प्रशासन ने एक प्रदर्शन के मामले को लेकर 17 छात्रों को निलंबित कर रखा है। जिसको लेकर छात्र लगातार विरोध दर्ज करा रहे है।