फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पोस्टर प्रतियोगिता में विद्या बाल भवन स्कूल के विद्यार्थियों ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से सड़क सुरक्षा पर पोस्टर प्रतियोगिता कराई गई। इसमें मयूर विहार फेज तीन स्थित विद्या बाल भवन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने पहला और दूसरा स्थान हासिल किया। स्कूल की 11वीं कक्षा की छात्रा कनिका ने पहला और आठवीं कक्षा की पाखी वालिया ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में दिल्ली के कई स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विद्या बाल भवन स्कूल के 44 विद्यार्थी भी इसमें शामिल हुए। उन्होंने अपने पोस्टर के जरिए ट्रैफिक नियमों का पालन करने और सड़क पर सावधानी बरतने का संदेश दिया। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ सतवीर शर्मा ने दोनों विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी विद्यार्थियों की भी सराहना की। ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के बारे में सीखने का मौका मिलता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें