फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: 14 स्कूलों के विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। पीएम श्री योजना के तहत पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मालब में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला परियोजना समन्वयक योगेश चंद्र के मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिता में जिले के 14 पीएम श्री विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसका शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी मनबीर और विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान अरशद ने किया। इसमें 100, 200 और 400 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक और 4×100 मीटर रिले सहित आठ स्पर्धाएं आयोजित की गईं। कक्षा छह से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। प्रधानाचार्य सुरेश पांडेय ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व और टीम भावना विकसित करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें