फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: भारत छोड़ो आंदोलन में युवाओं की भूमिका पर छात्रों ने रखे विचार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। डीयू के इंद्रप्रस्थ महिला महाविद्यालय में बुधवार को वाक्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 17 महाविद्यालयों से 35 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस दौरान छात्र वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम की ऐतिहासिक महत्ता और समकालीन प्रासंगिकता पर जोर देते हुए प्रेरणादायक भाषण दिए। प्रतियोगिता का आयोजन हेमवती नंदन बहुगुणा स्मृति समिति एवं ऑल इंडिया सोसायटी ऑफ एजुकेशन ने किया जिसमें भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय का सहयोग रहा। प्रतियोगिता का विषय 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में युवाओं की भूमिका के रूप में रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंद्रप्रस्थ महिला महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. पूनम कुमरिया ने की। इस दौरान मुख्य अतिथि लोकसभा सांसद डी. पुरंदेश्वरी और विशिष्ट अतिथि पूर्व संसद सदस्या प्रो. रीता बहुगुणा जोशी उपस्थित रही। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें