नई दिल्ली। दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए पीजी पाठ्यक्रम की वार्षिक फीस जमा कराने के संबंध में सूचना जारी की है। विश्वविद्यालय ने एमटेक, मास्टर ऑफ डिजाइन, एमएससी, एमबीए सहित कई दूसरे पाठ्यक्रमों की फीस जमा करने के लिए पीजी अंतिम वर्ष के छात्रों को निर्देश दिए हैं। निम्न आय वर्ग से आने वाले छात्र किस्तों में फीस का भुगतान कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें 15 अगस्त तक संबंधित दस्तावेजों के साथ आवेदन करना होगा। इसके अलावा भारत सरकार की योजना और लोन के जरिये फीस भरने वाले छात्रों पर फीस भुगतान का देरी शुल्क नहीं लगेगा। वहीं ऑनलाइन फीस भुगतान के लिए https://dtu.ac.in/ लिंक पर पोर्टल उपलब्ध है। ब्यूरो