फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में दहलाने वाली वारदात : स्कूल के बाहर नौवीं कक्षा के छात्र की चाकू से गोदकर हत्या, पाच नाबालिग पकड़े

Sun, 05 Jan 2025 12:48 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

शकरपुर थाना इलाके में स्थित राजकीय सर्वोदय बाल विद्यालय नंबर-2 में मात्र बॉल फेंक कर मारने वाला खेल खेलने से मना करने पर छात्र की चाकू से कई वार कर हत्या कर दी गई। पीड़ित ने खेल खेलने से मना कर दिया था तो इस बात पर झगड़ा हो गया। इस झगडे़् का बदला लेने के लिए आरोपी सहपाठी ने अपने बाहरी साथियों को बुलाकर नौवीं कक्षा के छात्र ईशू गुप्ता (14) की चाकू गोदकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


पीड़ित छात्र के स्कूल से बाहर निकलते ही आरोपियों ने उसके साथ झगड़ा किया और फिर उसके जांघ में चाकू मार दिया। छात्र को इलाज के लिए हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने जीटीबी रेफर कर दिया। यहां पर छात्र को मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक छात्र के शरीर से अधिक खून निकलने की वजह से उसकी मौत हुई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर पांच नाबालिग समेत सात आरोपियों को पकड़ लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें