फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: हॉस्टल से कूदकर छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक रूप से था परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। दीघोट गांव स्थित एक निजी कॉलेज के हॉस्टल में रह रहे युवक त्रिदेव (20) ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद कॉलेज में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की है। थाना प्रभारी सुंदरपाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि छात्र पिछले कुछ समय से मानसिक परेशानी से गुजर रहा था। बताया जा रहा कि वह करीब दो साल से मानसिक रोग का उपचार करा रहा था। हाल ही में उसकी मां का निधन हो गया था, जिसके बाद से वह गहरे अवसाद में रहने लगा था। मृतक छात्र हॉस्टल में रहकर तीन महीने का बैटरी निर्माण कोर्स कर रहा था। घटना के समय वह अकेला था। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या के कारणों को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। थाना प्रभारी ने कहा कि मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें