फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: नृत्य में जीवंत हुईं इतिहास की कहानियां

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। इंडिया हैबिटेट सेंटर के स्टीन ऑडिटोरियम में बृहस्पतिवार को दो दिवसीय कार्यक्रम यार्न : ए फेस्टिवल ऑफ स्टोरीटेलिंग थ्रू डांस की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के पहले दिन कथक प्रस्तुति पंचकन्या और भरतनाट्यम प्रस्तुति प्राणत्थ ने दर्शकों को भारतीय संस्कृति और इतिहास से रूबरू कराया। हर्षिता शर्मा दधीच की प्रस्तुति पंचकन्या में अहिल्या, द्रौपदी, कुंती, तारा और मंदोदरी के जीवन और उनके आंतरिक संसार को कथक के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। इसका संकल्पना एवं नृत्य निर्देशन डॉ. पुरु दधीच ने किया। इसके बाद अरूपा लाहिरी की प्राणत्थ प्रस्तुति हुई। इसमें गुजरात और महाराष्ट्र के प्राचीन समुद्री व्यापार मार्गों तथा अरब सागर के रास्ते रोम, फारस और मध्य-पूर्व से हुए सांस्कृतिक संबंधों को भरतनाट्यम, दास्तानगोई और कर्नाटक संगीत के माध्यम से दर्शाया गया। प्रस्तुति में गुजराती, चारणी, फारसी, उर्दू, संस्कृत, बंगाली और हिंदी भाषाओं का भी प्रयोग किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नटवरी कथक नृत्य अकादमी के सहयोग से किया गया। इसके दूसरे दिन शांति मोहंती देव की द्रौपदी : द रिवोल्यूशनरी वुमन की प्रस्तुति होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें