फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: बोड़ाकी में राजधानी एक्सप्रेस पर फेंके गए पत्थर, आरपीएफ ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की

Mon, 07 Aug 2023 11:16 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज़ एजेंसी, दादरी (नोएडा)

सार

पुलिस ने बताया कि रविवार शाम को दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर पटना जा रही 2309 राजधानी एक्सप्रेस जब बोड़ाकी रेलवे स्टेशन के पास पहुंची तो कुछ युवकों ने ट्रेन पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौतमबुद्ध नगर जिले की दादरी कोतवाली क्षेत्र में बोड़ाकी गांव के पास रविवार शाम राजधानी एक्सप्रेस पर पत्थर फेंके गए। पत्थर ट्रेन के इंजन पर लगे। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। ट्रेन चालक ने घटना की सूचना पुलिस को दी। आरपीएफ मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि रविवार शाम को दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर पटना जा रही 2309 राजधानी एक्सप्रेस जब बोड़ाकी रेलवे स्टेशन के पास पहुंची तो कुछ युवकों ने ट्रेन पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक एसके वर्मा ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें