सीएए और एनआरसी मामले में पिछले साल 20 दिसंबर को हुए बवाल में वांछित चल रहे कलछीना (भोजपुर) निवासी अहमद परवेज को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। अहमद परवेज लॉ का छात्र है। जानकारी के मुताबिक परवेज पीएफआई में वरिष्ठ पदाधिकारी भी है। एसटीएफ से पूछताछ में आरोपी ने पद बताने से इनकार किया है। बवाल में फंडिंग के सवाल पर भी परवेज ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।