फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सरदार पटेल पर आधारित नाटक 'सरदार' का मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन और भारत को एकजुट करने के उनके योगदान पर आधारित हिंदी नाटक सरदार : द आर्किटेक्ट ऑफ यूनाइटेड इंडिया का शनिवार को कमानी ऑडिटोरियम में मंचन किया गया। अभिनेता मनोज जोशी ने नाटक में सरदार पटेल की मुख्य भूमिका निभाई। यह प्रस्तुति देश की एकता और अखंडता के लिए पटेल के प्रयासों को दर्शाती है। इसमें स्वतंत्रता के बाद 565 से अधिक रियासतों के भारतीय संघ में विलय का ऐतिहासिक कार्य प्रमुखता से दिखाया गया। पटेल की सूझबूझ और दृढ़ संकल्प ने भारत को एकजुट करने में अहम भूमिका निभाई। नीमट्री एंटरटेनमेंट की इस प्रस्तुति की परिकल्पना धनराज नाथवानी ने की है। इसका निर्देशन वायरल रच्छ ने किया, पटकथा गीता माणिक ने लिखी। नाटक का उद्देश्य नई पीढ़ी को सरदार पटेल के योगदान और राष्ट्रीय एकता के महत्व से परिचित कराना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें