हथीन। नगर पालिका हथीन की ओर से राजकीय स्कूल हथीन में स्वच्छता जागरूकता के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। कार्यक्रम के जरिए छात्रों को स्वच्छता को जीवनचर्या के नियमित व्यवहार में लाने के लिए प्रेरित किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बच्चों को गीले, सूखे, घरेलू हानिकारक एवं सैनिटरी कचरे को अलग-अलग डस्टबिन में डालने की सही आदत अपनाने का संदेश दिया गया। साथ ही उन्हें हाथों की नियमित सफाई, स्वच्छ पेयजल का उपयोग, शौचालय का प्रयोग तथा व्यक्तिगत एवं सामुदायिक स्वच्छता बनाए रखने के महत्व से अवगत कराया गया, ताकि डायरिया जैसी बीमारियों से बचाव किया जा सके। इस मौके पर नगर पालिका के सचिव देवेंद्र कुमार भी मौजूद रहे। संवाद