फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार बाइक ब्रेकर पर उछलकर नहर में गिरी, एक की मौत; दूसरे की तलाश जारी

Mon, 20 Mar 2023 09:51 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नहर के बगल में जिस सड़क पर हादसा हुआ है उस सड़क के किनारे नहर की न तो दीवार बनी हुई है और न ही जाली लगी हुई है।
विज्ञापन
नहर से राहुल का शव निकालते गोताखोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरपुर इलाके में रविवार रात को तेज रफ्तार बाइक ब्रेकर पर चढ़कर उछल गई। बाइक के उछलने से इस पर सवार दो युवक दिल्ली-गुरुगाम नहर में जा गिरे। बाइक नहर के किनारे अटक गई थी। युवकों को तलाश करने के लिए रात को ही तलाशी अभियान शुरू कर दिया था। राहुल का शव सोमवार शाम को नहर से मिल गया। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। दूसरे युवक हेमेंद्र सिंह की तलाश करने के लिए नहर में तलाशी अभियान चलाया हुआ था। दोनों युवक चचेरे भाई हैं। बदरपुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार रविवार व सोमवार रात करीब 10.30 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवक नहर में जा गिरे हैं और वह डूब रहे हैं। सूचना के बाद बदरपुर थानाध्यक्ष ईश्वर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अलट पार्क, मोलडबंद एक्सटेंशन बदरपुर के सामने नहर के किनारे क्षतिग्रस्त हालत में बाइक पड़ी हुई थी। बाद में नहर में गिरने वाले युवकों की पहचान मोलडबंद एक्सटेंशन निवासी राहुल (32) और हेमेंद्र सिंह (30) के रूप में हुई। 

मौके पर तुरंत दमकल विभाग, डिजास्टर मैनेजमेंट, गोताखोर व एंबुलेंस को बुलाया गया। तुरंत तलाशी अभियान शुरू किया गया। रात में तलाशी अभियान बंद कर दिया गया। सोमवार सुबह फिर तलाशी अभियान शुरू किया गया। राहुल का शव नहर से बरामद हो गया।

सोमवार रात शाम तक हेंमेंद्र का पता नहीं लगा था। हेमेंद्र के पिता ने बताया कि वो अपने चचेरे भाई के साथ सेक्टर-33 फरीदाबाद स्थित एक रिश्तेदार के घर गए थे। रात 10.30 बजे दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। सड़क पर अंधेरा था। अंधेरा होने के कारण बाइक ब्रेकर पर उछल गई और दोनों नहर में जा गिरे। बदरपुर थानाध्यक्ष ईश्वर सिंह की टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नहर के किनारे न तो जाली और न ही दीवार
नहर के बगल में जिस सड़क पर हादसा हुआ है उस सड़क के किनारे नहर की न तो दीवार बनी हुई है और न ही जाली लगी हुई है। कुछ जगह पर दीवार बनी हुई है। बताया जा रहा है कि यहां आए दिन हादसे होते रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें