दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर दिल्ली वाले हिस्से में वाहनों की गति सीमा घटा दी गई है। नए नियमों के तहत, कारों के लिए अधिकतम रफ्तार 100 से घटाकर 70 किमी प्रति घंटे, जबकि ट्रक, बस व अन्य भारी वाहनों के लिए 80 से घटाकर 60 किमी प्रति घंटे की गई है। 213 किमी लंबा एक्सप्रेसवे अक्षरधाम के पास से शुरू होता है। इसका 14.75 किमी हिस्सा दिल्ली में पड़ता है।
स्वत: कटेगा चालान
गति सीमा को एक्सप्रेसवे के स्पीड रडार सिस्टम में अपडेट किया गया है। तेज गाड़ी चलाने पर अपने आप ई-चालान कट जाएगा।