फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: नई दिल्ली-कटिहार के बीच होगा स्पेशल ट्रेनों का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। उत्तर रेलवे द्वारा नई दिल्ली और कटिहार जंक्शन के बीच आरक्षित विशेष ट्रेनों के संचालन होगा। यह सीमित अवधि के लिए चलेगी। रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 04074 नई दिल्ली से कटिहार जंक्शन के लिए 27 मार्च को संचालित होगी। यह नई दिल्ली से दोपहर 1:45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 7:30 बजे कटिहार जंक्शन पहुंचेगी। वहीं वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 04073 कटिहार जंक्शन से 28 मार्च को रात 9:30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 04:50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इनका टुंडला जंक्शन, गोविंदपुरी, प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज रामबाग, ज्ञानपुर रोड, वाराणसी, औंरीहार जंक्शन, गाजीपुर सिटी, बलिया, छपरा जंक्शन, सोनपुर, हाजीपुर जंक्शन, बरौनी जंक्शन, बेगूसराय, खगड़िया जंक्शन, मानसी जंक्शन और नौगछिया स्टेशन पर ठहराव होगा। इसमें एसी, स्लीपर और जनरल श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें