फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली और बिहार के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे द्वारा आनंद विहार-जोगबनी और नई दिल्ली-सुपौल के बीच स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। रेलवे के अनुसार, पहली ट्रेन संख्या 04008/04007 आनंद विहार टर्मिनल-जोगबनी-आनंद विहार टर्मिनल साप्ताहिक आरक्षित स्पेशल के रूप में चलाई जाएगी। यह ट्रेन 18 अप्रैल से 11 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार को आनंद विहार से जोगबनी के लिए रवाना होगी। वहीं, वापसी में 19 अप्रैल से 12 जुलाई तक प्रत्येक रविवार को जोगबनी से आनंद विहार के लिए चलेगी। इसी तरह, ट्रेन संख्या 04072/04071 नई दिल्ली-सुपौल जंक्शन-नई दिल्ली आरक्षित स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाई जाएगी। यह 17 अप्रैल से 15 जुलाई तक नई दिल्ली से सुपौल के बीच प्रतिदिन संचालित होगी। वहीं, सुपौल से नई दिल्ली के लिए यह ट्रेन 18 अप्रैल से 16 जुलाई तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें