फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: रक्षाबंधन पर कोटा-निजामुद्दीन के बीच चलेंगी विशेष ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। रक्षाबंधन के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कोटा और हजरत निजामुद्दीन के बीच विशेष ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। उत्तर रेलवे के अनुसार, 09803/09804 कोटा-हजरत निजामुद्दीन-कोटा रक्षाबंधन विशेष ट्रेन तीन-तीन फेरे लगाएगी। इस ट्रेन के संचालन से राजस्थान और दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। कोटा से यह विशेष ट्रेन 22, 24 और 26 अगस्त को चलेगी। वहीं, हजरत निजामुद्दीन से कोटा के लिए वापसी यात्रा 23, 25 और 27 अगस्त को होगी। ट्रेन में वातानुकूलित, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे। ट्रेन संख्या 09803 कोटा से रात 10:15 बजे रवाना होगी। रास्ते में यह इंदरगढ़, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, श्री महावीरजी, हिंडौन सिटी, बयाना जंक्शन, भरतपुर जंक्शन और मथुरा जंक्शन पर रुकेगी। ट्रेन अगले दिन सुबह सात बजे हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 09804 हजरत निजामुद्दीन से सुबह नौ बजे रवाना होगी और निर्धारित स्टेशनों पर ठहराव के बाद शाम 7:35 बजे कोटा जंक्शन पहुंचेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें