फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railway: निजामुद्दीन-हुबली के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने इसलिए लिया यह बड़ा फैसला

Wed, 22 Feb 2023 08:01 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

रेलवे ने ट्रेन संख्या 1123/11124 ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर मेल की सेवा बहाल कर दी है। लखनऊ मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते इस ट्रेन को 23 फरवरी से 3 मार्च तक के लिए रद्द कर दिया गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे ने दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से हुबली जंक्शन के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या  07301 हुबली जंक्शन से निजामुद्दीन के लिए  23 फरवरी को चलेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 07302 निजामुद्दीन से हुबली के लिए 28 फरवरी को दोपहर बाद 3:45 बजे चलेगी और तीसरे दिन रात्रि 10.45 बजे हुबली पहुंचेगी। 
विज्ञापन

इसके अलावा रेलवे ने ट्रेन संख्या 1123/11124 ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर मेल की सेवा बहाल कर दी है। लखनऊ मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते इस ट्रेन को 23 फरवरी से 3 मार्च तक के लिए रद्द कर दिया गया था। उधर, यात्रियों को निर्माण कार्य की वजह से परेशानी का सामना भी करना पड़ेगा।

रेलवे ने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ सिटी-सहारनपुर सेक्शन पर पॉवर ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है। इस वजह से इस रूट पर चलने वाली कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी तो कई परिवर्तित रूट से चलेंगी। मुख्य रूप से निरस्त रहने वाली ट्रेन में ट्रेन संख्या 20412 सहारनपुर-दिल्ली एक्सप्रेस 22 फरवरी से एक मार्च के बीच निरस्त रहेगी। 
विज्ञापन


इसी तरह ट्रेन संख्या 20411 दिल्ली-सहारनपुर 23 फरवरी से 2 मार्च तक निरस्त की गई है तो ट्रेन संख्या 14681/14682 नई दिल्ली-जालंधर सिटी-नई दिल्ली 27 व 28 फरवरी को निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 14522 अंबाला कैंट-दिल्ली, ट्रेन संख्या 14521 दिल्ली-अंबाला कैंट, दिल्ली-कालका-दिल्ली, ट्रेन संख्या 04459/04460 दिल्ली-सहारनपुर-दिल्ली स्पेशल, ट्रेन संख्या 14304 हरिद्वार-दिल्ली ,  ट्रेन संख्या 14303 दिल्ली-हरिद्वार समेत कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें