फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: त्योहारों पर आनंद विहार आईएसबीटी के आसपास विशेष यातायात व्यवस्था होगी लागू; पुलिस ने की यह अपील

Thu, 05 Nov 2026 11:10 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

धनतेरस, दिवाली, भाई दूज और छठ पूजा के त्योहारों के मद्देनजर विशेष यातायात व्यवस्था लागू होगी। यह आनंद विहार आईएसबीटी व आसपास के परिवहन केंद्रों पर 5 नवंबर 2026 से 15 नवंबर 2026 तक प्रभावी रहेगी। यात्रियों को डायवर्जन का पालन करने, अनधिकृत पार्किंग से बचने और यात्रा की योजना पहले से बनाने की सलाह दी गई है। सुगम आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। वाहन चालकों से धैर्य रखने, यातायात नियमों का पालन करने और तैनात कर्मियों का सहयोग करने का अनुरोध है। भीड़-भाड़ से बचने हेतु डायवर्जन संकेतों का पालन करें। वास्तविक समय के अपडेट व सहायता के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस से संपर्क करें। पुलिस के फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम अकाउंट और व्हाट्सएप (8750871493) और हेल्पलाइन संख्या (1095 / 011-25844444) पर अद्यतन जानकारी हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें