फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: महाराष्ट्र सांस्कृतिक दिवस पर फुले फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। इंडिया इंटरनेशनल सेंटर के सीडी देशमुख ऑडिटोरियम में शुक्रवार को महाराष्ट्र सांस्कृतिक दिवस 2025 का आयोजन किया गया। इस दौरान चर्चित फिल्म फुले का प्रदर्शन हुआ जिसने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। अनंत महादेवन निर्देशित यह फिल्म भारत के पहले सामाजिक सुधारक ज्योतिराव फुले और सावित्रीबाई फुले के जीवन और उनके संघर्षों पर आधारित है। 19वीं सदी में दोनों ने जाति और लैंगिक भेदभाव की जंजीरों को तोड़ने का साहस दिखाया और महिलाओं की शिक्षा व अधिकारों की लड़ाई लड़ी। फिल्म ने फुले दंपति के साहस, समर्पण और समाज सुधार के प्रयासों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। स्क्रीनिंग के बाद दर्शकों ने फिल्म की विषयवस्तु और प्रस्तुति की सराहना करते हुए इसे आज के दौर के लिए बेहद प्रासंगिक और प्रेरणादायी बताया। यह कार्यक्रम महाराष्ट्र सांस्कृतिक और रणनीति अध्ययन समिति के सहयोग से आयोजित किया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें