नोएडा में बजट के अभाव में प्रसव बाद महिलाओं को एंबुलेंस सेवा 15 दिनों से नहीं मिल पा रही है। ईंधन की उपलब्धता नहीं होने की वजह से एंबुलेंस सेवा बाधित हुई है।
इस संबंध में जिला स्वास्थ्य विभाग को सूचना भी दे दी गई थी। इसके बावजूद कोई कदम नहीं उठाया गया।
इसके चलते प्रसव बाद महिलाओं को सरकारी एंबुलेंस सेवा के बजाय निजी स्तर पर वाहन रिजर्व कराकर घर जाना पड़ रहा है।
चार माह पहले ही स्वास्थ्य विभाग ने शासन के निर्देश पर 102 नंबर की एंबुलेंस सेवा शुरू की थी।
जिले के सरकारी अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों पर एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराई गई है। जिले में फिलहाल 102 नंबर की छह एंबुलेंस है।
इस बारे में जिला स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि अब जल्द ही बजट के जरिए सेवा शुरू कर दी जाएगी।