राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोनिया गांधी के मतदाता सूची मामले में शिकायतकर्ता को अतिरिक्त दस्तावेज दाखिल करने की अनुमति दी। सेशंस कोर्ट के निर्देश पर मामले की दोबारा सुनवाई हो रही है। शिकायत में आरोप है कि नागरिकता मिलने से पहले सोनिया गांधी का नाम मतदाता सूची में था। अगली सुनवाई 18 नवंबर को है।