सांस लेने में तकलीफ के बाद कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. अजय स्वरूप ने बताया कि सोनिया गांधी को अस्पताल में बुधवार भर्ती कराया गया है। डॉ. अरूप बसु और उनकी टीम उनकी चेस्ट मेडिसिन विभाग देखरेख कर रही है। सांस लेने में तकलीफ के बाद वायरल रेस्पिरेटरी इंफेक्शन की निगरानी में सोनिया गांधी हैं। यहां उनका इलाज किया जा रहा है। इस दौरान उनकी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा भी उनके साथ रहीं।