फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा आई एक और 'सीमा': पति के लिए बच्चे संग पार की सरहद, सुनाया दो साल पुराना किस्सा, तिवारी की तलाश में पुलिस

Mon, 21 Aug 2023 10:44 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा

सार

महिला ने पुलिस को अपने व अपने बेटे के पासपोर्ट, वीजा और नागरिक कार्ड उपलब्ध कराए हैं। कमिश्नरेट पुलिस के मीडिया सेल का कहना है कि सौरभकांत तिवारी ने महिला के साथ शादी बांग्लादेश में की है। घटना स्थल बांग्लादेश का है।
विज्ञापन
पति की तलाश में भारत आई सोनिया अख्तर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभी पाकिस्तान से ग्रेटर नोएडा आई सीमा हैदर का मामला चल ही रहा था कि अब बांग्लादेश निवासी महिला एक साल के बेटे के साथ नोएडा आ गई है। आरोप है कि ढाका में एक युवक ने उससे शादी की थी। जो उसे छोड़कर भारत आ गया। युवक को ढूंढते हुए सोमवार को नोएडा पहुंची महिला ने पुलिस को शिकायत दी है। एसीपी महिला सुरक्षा मामले की जांच कर रही हैं। बताया जा रहा है कि महिला की पहचान सोनिया अख्तर के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Trending Videos

महिला थाने में दी शिकायत में ढाका निवासी महिला ने कहा है कि सौरभकांत तिवारी ने बांग्लादेश में 14 अप्रैल 2021 को उससे शादी की थी। आरोप है कि सौरभ उसे छोड़कर भारत आ गया। महिला बांग्लादेश से उसका पीछा करते हुए अपने एक साल के बच्चे के साथ नोएडा आ गई।

महिला का आरोप है कि सौरभ पहले से शादीशुदा था। पुलिस को दी जानकारी में महिला ने कहा है कि सौरभकांत जनवरी 2017 से दिसंबर 2021 तक ढाका के कल्टी मैक्स एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड में नौकरी करता था। 

विज्ञापन

महिला ने पुलिस को अपने व अपने बेटे के पासपोर्ट, वीजा और नागरिक कार्ड उपलब्ध कराए हैं। कमिश्नरेट पुलिस के मीडिया सेल का कहना है कि सौरभकांत तिवारी ने महिला के साथ शादी बांग्लादेश में की है। घटना स्थल बांग्लादेश का है। हालांकि इस प्रकरण की जांच एसीपी महिला सुरक्षा को दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें