फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में वारदात: बेटे ने पिता को मारा चाकू, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती; मामूली सी बात पर हुई थी बहस

Mon, 11 Nov 2024 11:05 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से वारदात सामने आई है। मामूली सी बात पर एक बेटे ने पिता पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद से आरोपी फरार है।
विज्ञापन
Anuj Crime - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मधु विहार इलाके में एक युवक ने पिता को चाकू गोदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित की पहचान वेद प्रकाश शर्मा (63) के रूप में हुई है। घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार है।

विज्ञापन


पड़ोसियों ने पीड़ित को लहूलुहान हालत में पास के अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। उनके सीने में चाकू का घाव है। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने बेटे सचिन के खिलाफ हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

पिता के मुताबिक, आरोपी नशे का आदी है। पीड़ित ने बताया कि उनकी पत्नी का देहांत हो चुका है। उनका अपने बेटे से खाना बनाने की बात को लेकर कहासुनी हुई थी। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें