फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्री ध्यान दें: 15 अगस्त पर प्रभावित रहेंगी कुछ ट्रेनें, ये लिस्ट देखकर ही घर से निकले, नहीं तो होगी परेशानी

Tue, 13 Aug 2024 01:06 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली जंक्शन और दिल्ली शाहदरा स्टेशनों के बीच रेल यातायात व्यवस्था प्रभावित रहेगी। सुबह 6.45 बजे से 9 बजे तक 2 घंटा 15 मिनट के लिए अस्थायी रूप से इस रूट पर चलने वाली रेलगाड़ी स्थगित रहेंगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंत्रता दिवस समारोह की वजह से दिल्ली जंक्शन और दिल्ली शाहदरा स्टेशनों के बीच रेल यातायात व्यवस्था प्रभावित रहेगी। सुबह 6.45 बजे से 9 बजे तक 2 घंटा 15 मिनट के लिए अस्थायी रूप से इस रूट पर चलने वाली रेलगाड़ी स्थगित रहेंगी। लिहाजा यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन


निरस्त रहने वाली रेलगाड़ियां
· 04413 गाजियाबाद-दिल्ली जंक्शन
· 04486 दिल्ली जंक्शन-साहिबाबाद
· 05000 शामली - दिल्ली जंक्शन
· 04447 गाजियाबाद-दिल्ली जंक्शन
· 04940 दिल्ली जंक्शन- गाजियाबाद

परिवर्तित मार्ग से चलायी जाने वाली रेलगाड़ियां
· 04339 बुलंदशर-तिलक ब्रिज स्पेशल साहिबाबाद-तिलक ब्रिज के रास्ते चलेगी।
· 04091 खुर्जा-शकूरबस्ती स्पेशल को साहिबाबाद-तिलक ब्रिज-नई दिल्ली के रास्ते चलेगी।

मार्ग में रूक कर चलने वाली रेलगाड़ी
· 04404 सहारनपुर-दिल्ली जं0 स्पेशल को गाजियाबाद- शाहदरा के बीच रूक कर चलेगी।
· 04946 दिल्ली जंक्शन- गाजियाबाद स्पेशल को दिल्ली स्टेशन रोककर चलाया जाएगा ।
· 18102 जम्मू तवी –टाटानगर एक्सप्रेस को दिल्ली जंक्शन पर रोककर चलाया जाएगा ।
· 15910 लालगढ़-डिब्रुगढ अवध असम एक्सप्रेस को दिल्ली जं0 पर रोककर चलाया जाएगा ।
· 12324 बाड़मेर - हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस को रेवाड़ी - दिल्ली जंक्शन के बीच 60 मिनट रोककर चलाया जाएगा |
विज्ञापन

परिवर्तित समय से चलने वाली रेलगाड़ी
· 12038 दिल्ली जंक्शन-कोटद्वार सिद्धबली शताब्दी एक्सप्रेस सुबह 7 बजे की जगह 9 बजे रवाना होगी ।
· 15484 दिल्ली-अलीपुरद्वार सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस सुबह 7.35 बजे की जगह 8.50 बजे दिल्ली से रवाना होगी ।
· 04401 दिल्ली- सहारनपुर स्पेशल सुबह 7.45 बजे की जगह सुबह 9.10 बजे रवाना होगी ।
· 12225 आजमगढ़ - दिल्ली कैफियात एक्सप्रेस 14 अगस्त को आजमगढ़ से अपने निर्धारित समय से 90 मिनट की देरी से चलेगी।
· 14042 देहरादून- दिल्ली मसूरी एक्सप्रेस को 14 अगस्त को देहरादून से अपने निर्धारित समय से 90 मिनट देरी से चलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें