फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जीटीबी अस्पताल की कुछ सेवाएं राजीव गांधी अस्पताल में होंगी शिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली स्थित गुरु तेग बहादुर अस्पताल में चल रहे मरम्मत कार्य के कारण अस्पताल की कुछ सेवाओं को राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में स्थानांतरित करने की तैयारी चल रही है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार यह प्रक्रिया अगले सप्ताह तक पूरी होने की संभावना है। सबसे पहले इमरजेंसी सेवाओं को राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा, जिसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। जीटीबी अस्पताल के एडिशनल मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. प्रवीन कुमार ने बताया कि शिफ्टिंग के दौरान चिकित्सा सेवाएं प्रभावित न हों, इसके लिए दोनों अस्पतालों के बीच समन्वय स्थापित किया गया है। मरीजों और उनके परिजनों को भी सेवाओं के स्थानांतरण संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि उन्हें इलाज के लिए किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें