फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: छठ पर्व पर एसओएल के छात्रों ने संभाली पार्क की सफाई और सुरक्षा की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


नई दिल्ली।
दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) के विद्यार्थियों ने छठ पर्व पर पढ़ाई के साथ सामाजिक जिम्मेदारी का भी परिचय दिया। एसओएल के विद्यार्थियों ने ताहिरपुर स्थित एमसीडी के पार्क में बनाए गए तालाब में छठ पर्व के दौरान घाट की सफाई, सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने में योगदान दिया। साथ ही कचरे का उचित निस्तारण, श्रद्धालुओं की मदद और वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था संभाली। एसओएल के पूर्वी क्षेत्रीय केंद्र के उपनिदेशक प्रमोद तिवारी ने कहा कि विश्वविद्यालयों को शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ समाज के विकास, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण में भी भूमिका निभानी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें