फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : आईएस से जुड़े इंजीनियर को 20 साल कैद, उसकी पत्नी को आठ वर्ष की सजा; युवाओं को पढ़ाते थे कट्टरता का पाठ

Wed, 08 May 2024 04:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

पटियाला हाउस कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश चंदर जीत सिंह ने मुख्य आरोपी सॉफ्टवेयर इंजीनियर जहानजैब सामी को 20 साल कैद की सजा सुनाई।
विज्ञापन
Court Room - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की विशेष कोर्ट ने भारत में राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने व प्रतिबंधित आतंकी संगठन आईएस के हिस्से इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रांत (आईएसकेपी) से जुड़े होने पर कश्मीरी दंपती सहित पांच लोगों को सजा सुनाई है। अदालत ने उन्हें सात से 20 वर्ष तक की सजा सुनाई।

विज्ञापन


पटियाला हाउस कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश चंदर जीत सिंह ने मुख्य आरोपी सॉफ्टवेयर इंजीनियर जहानजैब सामी को 20 साल कैद की सजा सुनाई। सामी ने अपराध कबूल किया था। कोर्ट ने पाया, उसने स्वात अल हिंद, वॉयस ऑफ हिंद पत्रिका तैयार की थी। वह भोले-भाले युवा मुसलमानों को कट्टरपंथी बनाता था। अदालत ने कहा, सामी हथियार, आईईडी के रिमोट व आत्मघाती जैकेट खरीदने में भी शामिल था। उसकी पत्नी हिना बशीर बेग को आठ साल कैद की सजा सुनाई गई थी। 

एक अन्य दोषी अब्दुल्ला बासित को पहले ही पूरी की जा चुकी अवधि की सजा सुनाई। दोषी सादिया अनवर शेख सादिया, जो गिरफ्तारी के समय पत्रकारिता की छात्रा थी, को 7 साल की सजा सुनाई गई। कोर्ट ने नबील सिद्दीक को यह कहते हुए 15 साल की सजा सुनाई कि उसने भारत में आईएसआईएस की गतिविधियों को बढ़ाने के लिए धन जुटाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें