फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: 51 मुकदमों में शामिल झपटमार तीन दिन में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-स्ट्रीट शील्ड अभियान के तहत पूर्वी जिला पुलिस की कार्रवाई, लक्ष्मी नगर बाजार में महिला की सोने की चेन झपटी थी
विज्ञापन

-आरोपी से सोने की चेन, वारदात में इस्तेमाल चोरी की स्कूटी और कपड़े बरामद, आरोपी से पूछताछ कर रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। लक्ष्मी नगर बाजार में खरीदारी कर लौट रही महिला की सोने की चेन झपटकर फरार हुए बदमाश को पूर्वी जिला पुलिस ने तीन दिन में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान शकरपुर निवासी पंकज उर्फ चीरा (35) के रूप में हुई है। आरोपी पर दिल्ली के अलग-अलग थानों में झपटमारी, चोरी और आर्म्स एक्ट समेत 51 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 21 नवंबर को भावना नाम की महिला लक्ष्मी नगर बाजार से खरीदारी कर घर लौट रही थीं। इसी दौरान स्कूटी सवार बदमाश उनके गले से ओम लॉकेट लगी सोने की चेन झपटकर फरार हो गया। शिकायत पर लक्ष्मी नगर थाने में मामला दर्ज किया गया। वारदात के बाद पुलिस की टीम ने घटनास्थल और भागने के रास्ते पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच में आरोपी भूरे रंग की स्कूटी और काले हेलमेट में दिखाई दिया। एएनपीआर कैमरों की मदद से स्कूटी का नंबर मिला। जांच में पता चला कि स्कूटी शकरपुर इलाके से चोरी की गई थी। पुलिस ने शकरपुर में तलाश कर आरोपी को उसके घर से दबोच लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें