फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बिहार से ट्रेन से गांजा ला रहा तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। ट्रेन से गांजा तस्करी का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पहचान सहरसा बिहार निवासी राजीव कुमार के रूप में हुई है। वह ट्रेन से गांजा ला रहा था। आरोपी के कब्जे से 11.722 किलोग्राम गांजा हुआ है। रेलवे पुलिस उपायुक्त भारत रेड्डी ने बताया कि 31 मार्च को नियमित निगरानी और चेकिंग ड्यूटी के दौरान रेलवे यूनिट के सिपाही विजेंद्र ने एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा जो संदिग्ध परिस्थितियों में एक नीले रंग का ट्रॉली बैग ले जा रहा था। शक होने पर सिपाही ने यात्री को रोककर उसके ट्रॉली की तलाशी ली। ट्रॉली बैग से छह पैकेट बरामद हुए जिनमें गांजा भरा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर इस सिंडिकेट में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें