पूर्वी दिल्ली। शाहदरा जिले की एंटी-नॉरकोटिक्स टास्क फोर्स ने 22 साल के ड्रग पैडलर को 60.52 ग्राम हेरोइन (स्मैक) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी सोहिल ने पुलिस ने मोबाइल भी बरामद कर लिया। पूछताछ में सोहिल ने बताया कि दिहाड़ी मजदूरी से घर नहीं चलता था। पैसों की तंगी और जल्द अमीर बनने की चाह में उसने यह धंधा शुरू कर दिया। आरोपी ने उस तस्कर के नाम का खुलासा भी किया, जिससे वह यह नशीला पदार्थ खरीदता था। शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि क्षेत्र में ड्रग्स के पूरे नेटवर्क और सप्लाई चेन को पूरी तरह से ध्वस्त करने के लिए गहन तफ्तीश जारी है। संवाद