फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्री के सामान में मिला कंकाल जांच में निकला मेडिकल डेमो मॉडल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के टर्मिनल-3 पर बृहस्तिवार को उस समय कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई, जब सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री के सामान में मानव कंकाल जैसा ढांचा नजर आया। नियमित बैगेज स्क्रीनिंग के दौरान यह संदिग्ध वस्तु सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियों और दिल्ली पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एयरपोर्ट सुरक्षा एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह कंकाल किसी मानव अवशेष का नहीं, बल्कि मेडिकल और नर्सिंग छात्रों द्वारा पढ़ाई के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला डेमो मॉडल है। पुलिस के अनुसार यह सामान एक मेडिकल छात्र के बैग में पाया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें