नई दिल्ली। उत्तरी जिले की पुलिस ने अवैध शराब की बोतलों के साथ छह तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एक कार से 850 क्वार्टर बोतल, दूसरी कार से 1500 क्वार्टर बोतल और तीसरी से 300 बोतल अवैध शराब बरामद की है। आरोपियों की पहचान आरिफ, जाहिद, अजरुद्दीन, रितिक, मोहम्मद सहजाद और विशाल के रूप में हुई है। उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया के अनुसार, टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नाला रोड स्थित बुराड़ी मेट्रो स्टेशन के पास जाल बिछाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। संवाद