फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेनो: पुलिस हिरासत से आरोपी के फरार होने के मामले में बड़ी कार्रवाई, थाना प्रभारी ईकोटेक-3 समेत छह निलंबित

Thu, 05 Jan 2023 06:04 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

थाना ईकोटेक-तीन के अंतर्गत एनबीडब्ल्यू का वांछित आरोपी राजीव उर्फ राका निवासी ग्राम खेडी थाना सूरजपुर पुलिस की हिरासत से भाग गया था। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर के आदेश पर कार्य में लापरवाही बरतने को लेकर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
up police, up inspector - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नर ने ग्रेटर नोएडा की ईकोटेक-तीन कोतवाली से पुलिस हिरासत से आरोपी के फरार होने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। कमिश्नर ने थाना प्रभारी समेत छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, थाना ईकोटेक-तीन के अंतर्गत एनबीडब्ल्यू का वांछित आरोपी राजीव उर्फ राका पुत्र रविकरण निवासी ग्राम खेडी थाना सूरजपुर पुलिस की हिरासत से भाग गया था। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर के आदेश पर कार्य में लापरवाही बरतने को लेकर थाना प्रभारी ईकोटेक तृतीय पवन कुमार के अलावा उपनिरीक्षक कुलदीप कुमार, मनोज राठी, आरक्षी सतेन्द्र कुमार, आरक्षी गौरव और महिला आरक्षी रीतिका के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। वहीं फरार आरोपी राजीव उर्फ राका की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें