फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: नौकरी लगवाने का झांसा देकर सैंकड़ों से की ठगी, ऐसे बनाते थे लोगों को शिकार; छह गिरफ्तार

Sat, 08 Jul 2023 09:45 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पकड़े गए आरोपियों की पहचान गौर सिटी-1, ग्रेटर नोएडा निवासी मास्टर माइंड रंजीत सिंह (32) दूसरा मास्टर माइंड प्रशांत सिंह (28) और दिल्ली निवासी यश (25) के रूप में हुई है। यश और गिरफ्तार बाकी तीन युवतियां टेलीकॉलर हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का दक्षिण जिला पुलिस ने खुलासा किया है। आरोपी कोटला मुबारकपुर इलाके में फर्जी कॉल सेंटर चलाकर लोगों को अपने जाल में फंसा रहे थे। पुलिस ने इस संबंध में दो मास्टरमाइंड समेत छह आरोपियों को दबोचा है। इनमें तीन युवतियों सहित कुल चार टेलीकॉलर शामिल हैं।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान गौर सिटी-1, ग्रेटर नोएडा निवासी मास्टर माइंड रंजीत सिंह (32) दूसरा मास्टर माइंड प्रशांत सिंह (28) और दिल्ली निवासी यश (25) के रूप में हुई है। यश और गिरफ्तार बाकी तीन युवतियां टेलीकॉलर हैं। पुलिस ने इनके पास से आठ मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, एक प्रिंटर व अन्य सामान बरामद किया है। दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि जिला के स्पेशल स्टाफ को सूचना मिल रही थीं कि कोटला मुबारकपुर इलाके में फर्जी कॉल सेंटर चलाया जा रहा है। उनकी टीम ने जानकारी इकट्ठा की। इसके बाद टीम ने वजीर नगर, कोटला की एक इमारत में चौथी मंजिल पर छापा मारा। यहां पर आरोपी कॉल सेंटर चलाकर लोगों को अपने जाल में फंसा रहे थे।

पुलिस ने मौके से यश और बाकी तीन युवतियों को गिरफ्तार कर लिया। इन लोगों ने बताया कि यह देशभर के बेरोजगार नौजवानों को नौकरी का झांसा देकर उनको ठगते हैं। आरोपी एप्लीकेशन फॉर्म, प्रोसेसिंग फीस के नाम पर दो से 10 हजार रुपये तक वसूलकर बेरोजगारों को बेवकूफ बनाते हैं। पूछताछ के दौरान चारों ने बताया कि गिरोह के मास्टर माइंड रंजीत सिंह और प्रशांत सिंह हैं। पुलिस ने रंजीत को गौर सिटी, सेक्टर-122, ग्रेटर नोएडा और प्रशांत सिंह को गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के पास से दबोच लिया। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी शुक्रवार को की गई। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें