नरेला के शनि बाजार इलाके में रविवार सुबह सिलेंडर विस्फोट की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पूछताछ में पता चला कि दो मंजिला आवासीय मकान की छत गिर गई थी। जिसमें एक परिवार के 6 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें पीसीआर कर्मियों ने पास के अस्पताल में भर्ती कराया है। घायलों में राजू उनकी पत्नी राजेश्वरी, बेटा राहुल और उनकी तीन बेटियां हैं। पड़ोसियों से बात करने पर पता चला कि छत गिरने के समय परिवार खाना बना रहा था, इसलिए परिवार को जलने के साथ-साथ चोट भी आई है। अभी तक सिलेंडर विस्फोट के साक्ष्य नहीं मिले हैं।