फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मयूर विहार और कल्याणपुरी से छह मवेशी पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। नगर निगम के पूर्वी जोन ने सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर घूम रहे छह लावारिश मवेशियों को पकड़ा है। इन सभी मवेशियों को गोशाला भेज दिया गया है। यह कार्रवाई मयूर विहार फेज-एक, सीएनजी पंप के आसपास और कल्याणपुरी इलाकों में की गई। अधिकारियों के अनुसार, लावारिश मवेशियों से यातायात बाधित होता है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ता है। नगर निगम ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों को सुरक्षित रखने के लिए ऐसे अभियान जारी रहेंगे। सड़कों पर लावारिश मवेशियों की आवाजाही नियंत्रित करने के लिए संबंधित क्षेत्रों में निगरानी भी रखी जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें