फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बुजुर्गों के लिए लगाया एसआईआर फॉर्म शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। शमां एजुकेशनल एंड पॉलिटेक्निक सोसाइटी और जाफराबाद आरडब्ल्यूए ने बुजुर्गों की सुविधा के लिए एसआईआर फॉर्म भरवाने का शिविर लगाया। पहल के तहत 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के फॉर्म संस्था और आरडब्ल्यूए के सदस्य भर रहे हैं। संस्था के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. मोहम्मद फहीम बेग ने बताया कि यह अभियान देशभर में चलाया जा रहा है, जिसमें लोगों को फॉर्म भरने और उसके कानूनी पहलुओं के लिए जागरूक किया जा रहा है। सोशल मीडिया और संस्था के सदस्यों की मदद से अब तक हजारों लोगों की मदद की जा चुकी है। यह अभियान 15 जुलाई तक जारी रहेगा। डॉ. बेग ने पढ़े-लिखे युवाओं से अपील की है कि वह मोबाइल पर समय बिताने के बजाय अपने मोहल्ले में बुजुर्गों और कम पढ़े-लिखे लोगों के फॉर्म घर जाकर भरने की व्यवस्था करें। शिविर में मोहम्मद अनीस, मोहम्मद साबिर, शिफा मिर्जा, फाजिल खान, सैफुर रहमान, शिरीन मिर्जा और मोहम्मद अमश बेग सहित कई सदस्य प्रतिदिन अपनी सेवाएं दे रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें