गायक हंसराज हंस ने बतौर बीजेपी प्रत्याशी उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट से नामांकन कर दिया है। नामांकन करने के बाद हंस ने कहा कि मैं बचपन से ही एक योद्धा रहा हूं। मुझे जीतना ही है। मैं फार्म में काम करने वाले का बेटा हूं। कड़ा परिश्राम करना मेरे खून में है। हंस बोले कि मैं प्रधानमंत्री मोदी को अपना हीरो मानता हूं।